पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुिलस जांच में सही मिले निवेश फर्म पर लगाए गए सभी आरोप

पुिलस जांच में सही मिले निवेश फर्म पर लगाए गए सभी आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनेके एवज में इनवेस्टमेंट करवाने वाली एक कंपनी पर करोड़ों रुपये के गबन के मामले में चल रही जांच पूरी हो चुकी है। मामले की जांच में पुलिस ने शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को सही पाया है और कंपनी के खिलाफ अब कभी भी केस दर्ज हो सकता है। मामले की जांच रिपोर्ट एसपी कार्यालय को भेज दी गई है। एसपी की ओर से अब मामले में आगे क्या निर्देश दिए जाते हैं इस पर निवेशकों की नजरें टिकी हैं।

गौरतलब है कि सोने के एवज में इनवेस्टमेंट कराने वाली एक कंपनी की सिरसा और फतेहाबाद ब्रांच बंद होने के चलते कंपनी में निवेश करवाने वाले दर्जनों लोग करीब एक महीने पहले एसपी से मिले थे। तत्कालीन एसपी शिवचरण अत्री ने निवेशकों को मामले की जांच करवा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एसपी को शिकायत देने वाले विनोद कुमार, फरीदाराम, सुमित, अमित, रामधन, प्रीतम सिंह, राम सिंह, नेबराम, बिट्टूराम आदि ने बताया था कि कंपनी के डायरेक्टर राधेश्याम ने हमें विश्वास दिलाया था कि कंपनी में पैसे जमा करवाने पर आपको मुनाफा मिलेगा। उक्त लोगों ने बताया कि डायरेक्टर के भरोसे पर कई लोगों के पैसे निवेश किए और जब काफी रकम कंपनी में जमा हो गई थी कंपनी के डायरेक्टर अन्य सदस्यों की नीयत बदल गई। आरोप है कि कंपनी के फतेहाबाद सिरसा ऑफिस बंद कर दिए गए और जब निवेशकों द्वारा जमा की गई राशि मांगी गई तो कंपनी के डायरेक्टर राधेश्याम ने अपनी जिम्मेदारी ना होने की बात कही। एसपी से मिलने आये लोगों ने आरोप लगाया है कि काफी लोगों के रुपये जमा करवाने के बाद अब राशि वापस नहीं मिली तो शिकायत पुलिस को दी गई। उक्त लोगों ने बताया कि पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई नहीं की जिसके चलते उन्हें उनका पैसा अब तक नहीं मिला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कंपनी पर शिकायतकर्ताओं ने जो आरोप लगाए वे सही पाए गए हैं। जांच में आरोपी पक्ष की ओर से भी बयान दर्ज करवाए गए हैं और दोनों पक्षों के दर्ज बयानों में सीधे तौर पर कंपनी की ओर से गड़बड़ियां मिली हैं।

^मामले में जांच पूरी कर रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई एसपी की ओर से की जाएगी।

महेंद्रसिंह, जांचअधिकारी, फतेहाबाद।

अब एसपी लें सख्त एक्शन : शिकायतकर्ता

शिकायतकर्ताओंमें से एक विनोद कुमार ने कहा कि लंबे समय से पुलिस के पास शिकायत पेंडिंग है। अब तक हमें निराशा