- Hindi News
- चेयरमैन के खिलाफ एसडीएम के पास गए पार्षद, नहीं बनी बात
चेयरमैन के खिलाफ एसडीएम के पास गए पार्षद, नहीं बनी बात
{ एसडीएम ने बहुमत देखते हुए हाउस की बैठक बुलाने को कहा
भास्करन्यूज | फतेहाबाद
नगरपरिषद के चेयरमैन विरेंद्र नारंग के खिलाफ विरोधी खेेमे के पार्षद नए एसडीएम सतीश सिंगला से मिले। पार्षदों ने नवनियुक्त एसडीएम के सामने सारी स्थिति रखते हुए उसके बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाने की मांग की। एसडीएम ने बहुमत को देखते हुए मौखिक तौर पर बैठक बुलाने बारे आश्वासन दिया, हालांकि जब जब डीसी की ओर से बैठक बुलाने को लेकर लिखित आदेश मिलने के बाद तारीख तय की जा सकती है।
विरोधी खेमे के पार्षद पार्षद प्रतिनिधि जिसमें पार्षद मदन बंसल, सुभाष जांगड़ा, सुभाष नायक, उपप्रधान सुनील बंसल, कुलवंत सवना, जसवंत कांगड़ा, राजू मुंजाल, दर्शन नागपाल, रमेश गिल्होत्रा, ललित गोयल, डा. रमेश धींगड़ा, चंद्र मेहता, गोपाल शर्मा, सुरेंद्र मिढा आदि एडीसी यश गर्ग से मिलने पंहुचे। उन्होंने एडीसी के समक्ष प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग रखी। एडीसी यश गर्ग ने एसडीएम सतीश सिंगला को के पास भेजा। पार्षदों से बातचीत में एसडीएम ने कहा कि बहुमत के हिसाब से कार्रवाई बनती है, लेकिन डीसी की ओर से इस बारे में लिखित आदेश मिलना जरूरी है ऐसे में यदि एक-दो दिन में आदेश मिल जाते हैं तो अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक बुलाई जा सकती है। ऐसे में यह मानकर चलें कि यदि आदेश जाते हैं तो अगले गुरुवार यानिकी 18 दिसंबर को बैठक बुला ली जाएगी। चूंकि अभी तक इस बारे में कोई आदेश नहीं आए हैं। मौखिक तौर पर सारी बात हुई।
फतेहाबाद ब्लॉक का चुनाव 18 को
वहींदूसरी ओर फतेहाबाद ब्लॉक समिति के चेयरमैन हरजंट सिंह को लेकर भी विवाद चल रहा है। 30 में से 24 सदस्यों ने एडीसी को मांग पत्र देकर चेयरमैन बदलने की मांग की थी। इसे लेकर 18 दिसंबर की तारीख तय की गई है। इस दिन वोटिंग होनी है। यदि कोरम पूरा हुआ, तो उसी दिन नया चेयरमैन मिल जाएगा।
आदेश मिलने के बाद तय होगी तारीख: एसडीएम
नपचेयरमैन के खिलाफ शिकायत लेकर कुछ पार्षद मिले थे। उनकी सारी बात सुन ली गई, मौखिक तौर पर 18 तारीख जरूर कही गई है, लेकिन इस बारे में डीसी की ओर से लिखित आदेश मिलने की बाद ही कार्रवाई की जा सकती है। लिखित आदेश मिलने के बाद ही लिखित में तारीख तय की जाएगी। अभी सारी बात मौखिक है।
सतीशसिंगला, एसडीएम,फतेहाबाद।
प्रति टाइल एक रुपया कमीशन खाने का आरोप
पार्षद