पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1000 लोग पहुंचे, आधार कार्ड बने 50 ही

1000 लोग पहुंचे, आधार कार्ड बने 50 ही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आधारकार्ड बनवाने का काम प्रशासन के लिए मशीनें आने के बाद और ज्यादा पेचीदा हो गया है। बुधवार को ई-दिशा केंद्र में जब अाधार कार्ड बनाने का काम शुरू हुआ तो पहले ही दिन करीब 1000 से ज्यादा लोग अपना आधार कार्ड बनवाने पहुंचे जबकि केवल 50 लोगों के ही आधार कार्ड बन पाए। पहले पहुंचे 50 लोगों को टोकन दिया गया और अन्य लोगों को वापिस जाने के लिए कह दिया गया। वजह बताई गई है कि आधार कार्ड बनाने की मशीन के जरिए केवल 50 लोगों के ही कार्ड एक दिन में बन पाएंगे।

प्रशासन की ओर से बुजुर्गों से अपील की गई है कि वे फिलहाल आधार कार्ड बनवाने को लेकर परेशानी ना उठाएं, थोड़े दिन बाद दबाव कम हो जाएगा तथा मशीनें भी और जाएंगी। इसके बाद बुजुर्गों को आधार कार्ड बनवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोगाें में जहां इस बात को लेकर प्रशासन के खिलाफ रोष दिखा तो दूसरी तरफ आधार कार्ड बनाने के लिए मशीनें ऑपरेट करने वालों ने इसके पीछे अपनी मजबूरी बताई। मशीन आप्रेटरों का कहना है कि आधार कार्ड बनाने के लिए मशीन द्वारा लिए जाने वाले फिंगर प्रिंट में समय लगता है और ऐसे में पूरे दिन में केवल मात्र 50 लोगों ही कार्ड बनाए जा सकते हैं। लोगों के लिए परेशानी अब ये है कि 50 लोग वो कौन होंगे जिनके आधार कार्ड बनेंगे। आसपास के गांवों शहर के लोग फतेहाबाद ई-दिशा केंद्र में आधार कार्ड बनवाने पहुंचे जिनमें ज्यादातर लोगों का कहना था कि प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचेंगे और ऐसे में लोग चक्कर काटते रहेंगे और प्रतिदिन केवल 50 लोगों को ही आने का फायदा होगा। प्रशासन की ओर से भी इसका कोई समाधान होते नहीं दिख रहा है और अब लोगों के लिए परेशानियां और बढ़ गई हैं।

बढ़ेगी मशीनों की संख्या

प्रशासनकी ओर से कहा गया है कि ई-दिशा केंद्र में मशीनों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी। अभी तक 3 मशीनेंं पहुंचीं हैं और जो भी मशीनें आएंगी उनमें से कुछ मशीने ई-दिशा केंद्र में लगा दी जाएंगी।

बुजुर्गों से अपील, थोड़ा रुक कर आएं : रमेश शर्मा

^आधारकार्ड के लिए मशीन ऑपरेट करने पर में दिनभर में केवल 50 लोगों के ही आधार कार्ड बनाए जा सकते हैं। 50 लोगाें काे टोकन दिए जा रहे हैं और अन्य लोगों को इंतजार के लिए नहीं बैठाया जा रहा है। हमारी अपील है कि बुजुर्ग लोग थोड़े दिन रुक कर कार्ड बनवाने पहुंचे ताकि उन्हें परेशानी ना उठानी पड़े।

रमेशशर्मा