- Hindi News
- किसानों को यूरिया के साथ लेनी पड़ रही जैव खाद भी
किसानों को यूरिया के साथ लेनी पड़ रही जैव खाद भी
{सरकारी एजेंसियां भी जबरन दे रहीं जैव खाद
भास्करन्यूज | फतेहाबाद
किसानोंको यूरिया खाद मिलने की समस्या जहां बढ़ रही है वहीं उन्हें यूरिया के साथ जैव खाद भी जबरन थोपी जा रही है। यह जैव खाद प्राइवेट एजेंसियों की ओर से तो दी जा रही है, अब तो सरकारी संस्थाएं भी जबरन देने लगी हैं। इसे लेकर किसानों में रोष हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला झलनियां गांव की सहकारी सोसायटी एवं पैक्स कार्यालय में। यहां भी किसानों को यूरिया के बैग के साथ जैव खाद जबरन बेची जा रही थी। किसान झलनिया निवासी सुभाष चंद, पंच जगदीश, सुनील कुमार, संदीप कुमार, शाम लाल आदि ने बताया कि सोसायटी की ओर से यूरिया खाद के साथ जैव खाद का थैली दी जा रही है। इसे लेने से मना किया तो कहा गया कि यह तो लेनी ही पड़ेगी। किसानों को सोसायटी के कर्मचारी यूरिया बांटने वाले कर्मचारी यह कहकर बरगला रहे हैं कि जैव खाद गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। इसके प्रयोग करने से यूरिया की लागत कम हो जाएगी, जबकि ऐसा कुछ नहीं हैं।
अधिकारियों ने दिए आदेश
भाजपा सरकार पर उंगली उठाई
पैक्स कार्यालय में खाद बांट रहे कर्मचारी प्रताप सिंह ने बताया कि यूरिया के साथ जैव खाद देने को लेकर हमारे बड़े अधिकारियों ने कहा हुआ है। उनके कहने पर ही ऐसा किया जा रहा है। यह जैव खाद काफी लाभदायक है।
यूरिया के साथ जैव खाद दवा आदि जबरन देने पर किसानों ने भाजपा सरकार पर उंगली उठाते हुए कहा कि सरकार पिछले दिनों से कह रही है कि बजट में कमी है। शायद उस घाटे को पूरा करने किसानों को इस तरह से जैव खादी थोपी जा रही है।
852 की यूरिया, 220 की जैव खाद, किसी काम की नहीं
दीझलनिया प्राथमिक सहकारी समिति पैक्स कार्यालय में बुधवार को यूरिया वितरित की गई। इस दौरान किसानों को 3 या 5 बैग लेने पर एक थैली जबरन दी जा रही थी। यूरिया खाद के एक बैग की कीमत 284 रुपये है। यहां 3 से 5 बैग लेने पर फर्टीमाइन कंपनी की एक थैली जैव खाद की दी जा रही है। जैव खाद की एक थैली 220 रुपये की है। यदि तीन बैग यूरिया लें तो उसकी कीमत 852 रुपये बनती है और उसके साथ 220 रुपये जैव खाद की थैली जबरन लेनी पड़ रही है। जबकि जैव खाद किसानों के लिए किसी काम की नहीं हैं। किसानों का कहना है कि हम यह खाद घर जाकर रख देंगे, इसका कोई यूज नहीं हैं।
पैक्स वाले बिल्कुल गलत कर रहे हैं: एडीसी
यूरियाके साथ कोई सामान