पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के खिलाफ माकपा का डीसी आफिस पर धरना कल

सरकार के खिलाफ माकपा का डीसी आफिस पर धरना कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | वामपंथीपार्टियों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आह्वान पर 12 दिसम्बर को माकपा जिला कमेटी की ओर से उपायुक्त कार्यालय फतेहाबाद पर धरना देकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के तौर पर पार्टी के राज्य सचिव का. इन्द्रजीत सिंह भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए माकपा जिला सचिव का.रामकुमार बहबलपुरिया ने बताया कि इस धरने के माध्यम से 10 सूत्री केन्द्रीय मांगों जिसमें मुख्य रूप से मनरेगा को बचाने एवं लागू करवाने, खाद्य सुरक्षा कानून को लागू करवाने एवं डिपुओं पर पूरा राशन दिलवाने, राशन कार्ड बनवाने, आवारा पशुओं पर रोक लगाने, हेपेटाइटिस-सी का फतेहाबाद सरकारी अस्पताल में इलाज शुरू करवाने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने एवं फसलों का लाभकारी भाव दिलवाना शामिल है।