- Hindi News
- राष्ट्रीय जांभाणी ज्ञान परीक्षा में शुभम रहा द्वितीय
राष्ट्रीय जांभाणी ज्ञान परीक्षा में शुभम रहा द्वितीय
जांभाणीसाहित्य अकादमी द्वारा आयाेजित राष्ट्रीय जांभाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 2014 में इस बार भी फतेहाबाद जिले ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। यह जानकारी देते हुए परीक्षा के जिला प्रभारी विनोद काकड़ ने बताया कि जिलास्तर पर आयोजित हुई परीक्षाओं में 25 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं। जिला राज्य राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगद पुरस्कार प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बार परीक्षा में आदर्श विद्या मंदिर धांगड़ के परीक्षा केंद्र से शुभम काकड़ ने जिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान तथा राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। इसके अलावा इसी परीक्षा केंद्र से प्रियंका भादू ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया। रत्ताखेड़ा से सुमन रानी ने जिला राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया है। वहीं बड़ोपल परीक्षा केंद्र से मनीषा, चिंदड़ से रेणु रानी, भूना से ममता पृथला से विरेंद्र ने अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर प्रथम स्थान हासिल किया है।
प्रियंका भादू
सुमन रानी
शुभम काकड़