- Hindi News
- पहले चरण की सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित
पहले चरण की सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित
ट्रैफिकनियमों के बारे में युवा पीढ़ी ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो, इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से स्कूलों में ट्रैफिक नियमों पर आधारित परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए स्कूलों में पुख्ता प्रबंध किए गए।
एसपी पारूल कुश जैन ने विभिन्न स्कूलों का दौरा कर परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल संचालकों से पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा किए गए संपर्क और पाठ्य सामग्री के वितरण के बारे में भी जानकारी ली। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार 583 स्कूलों में सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी परीक्षा का आयोजन किया गया और परीक्षा में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। एसपी ने कहा कि कहा कि बच्चों को सड़क सुरक्षा की जानकारी प्राप्त होने उपरांत वे अपने माता-पिता तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार है इसलिए उन्हें अच्छी शिक्षा-दीक्षा के साथ-साथ अध्यापकों को यातायात नियमों की जानकारी देना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तीन स्तर की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। बुधवार को परीक्षा आयोजन के प्रथम चरण में करवाई गईं। 13 दिसंबर को दूसरे चरण की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इस मौके पर डीएसपी सीटी विजय जाखड़, डॉ. जोगिन्द्र, एसएचओ सिटी जुगल किशोर, एसएचओ सदर गौरव शर्मा, पुलिस पीआरओ विनोद कुमार, ट्रैफिक इंचार्ज बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
टेगोर मॉडल स्कूल में ट्रैफिक नियमों से संबंधित परीक्षा देते हुए विद्यार्थी।