पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीघड़ में बिजली निगम का खुला दरबार 12 को

बीघड़ में बिजली निगम का खुला दरबार 12 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | दक्षिणहरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 12 दिसंबर को गांव बीघड़ में खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसमेंं बिजली से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों का निवारण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसडीओ एसके नैन ने बताया कि खुले दरबार में दरबार सुबह 10 बजे लगेगा जिसमें एक्सईएन विजेंद्र सिंह लांबा शिकायतें सुनेंगे। इस मौके पर विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे जिनकी मार्फत शिकायतों का निपटारा तुरंत किया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि खुले दरबार में घरेलू बिजली कनेक्शन देने हेतु आवेदक को फाइल मुफ्त दी जाएगी। इसके लिए आवेदक को पहचान पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो अन्य जरूरी कागजात जमा करवाने होंगे।