पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला वेटरनरी एसोसिएशन के चुनाव 24 को

जिला वेटरनरी एसोसिएशन के चुनाव 24 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | जिलाडिप्लोमा वेटरनरी एसोसिएशन की बैठक पशु औषधालय गौशाला फतेहाबाद में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सतबीर नैन ने की। बैठक का संचालन धर्मपाल मानावाली ने किया। बैठक में एसोसिएशन के चुनाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ। जिला सचिव ने चुनाव कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसके अनुसार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के चुनाव 24 दिसंबर को जाट धर्मशाला में आयोजित होने वाले सम्मेलन में करवाने की जानकारी दी गई। चुनाव के लिए 22 दिसंबर को नामांकन होंगे। सचिव की ओर से सभी सदस्यों से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।