पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षित यातायात के लिए निकाली रैली

सुरक्षित यातायात के लिए निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | गांवदौलतपुर के महात्मा गांधी राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में छात्राओं ने सुरक्षित यातायात मुहिम का हिस्सा बनते हुए गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से छात्राओं ने ग्रामीणों को सुरक्षित यातायात के नियम बताए और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया। रैली स्कूल से शुरू होकर गांव की गलियों में होते हुए वापस स्कूल आई। स्कूल के शिक्षक विकास टूटेजा ने बताया कि छात्राओं को स्कूल शिक्षिका उषा ग्रोवर, रजनी देवी विकास नरूला ने संबोधित करते हुए उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी।