- Hindi News
- खाद के लिए दूसरे दिन भी कृभको पर िकसानों का हंगामा
खाद के लिए दूसरे दिन भी कृभको पर िकसानों का हंगामा
यूरियाखाद के लिए कृभको पर दूसरे दिन भी किसानों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे किसानों ने बताया कि खाद के लिए जिन किसानों की पर्ची काटी गई उन्हें खाद दे दी गई और अन्य को वापिस जाने के लिए कह दिया गया। आरोप है कि खाद वितरण के बाद करीब साढ़े 400 बैग खाद के बच गए और जब किसानों को इसका पता चला तो वो सेल्जमैन के पास दोबारा पहुंचे।
किसानों ने सेल्जमैन से खाद मांगी तो दोबारा से लाइन में लगने के लिए कहा गया। उक्त किसानों ने आरोप लगाया कि खाद वितरण सही ढंग से नहीं किया जा रहा अौर किसानों को परेशान किया जा रहा है। बुधवार को खाद लेने पहुंचे किसान जयबीर, विकास, ओमप्रकाश, राजेश आदि ने बताया कि खाद के लिए कृभको पर किसान लाइन में लगे थे। खाद वितरण जब किया गया तो जिन किसानों की पर्ची कटी उन्हें ही लाइन में रहने के लिए कहा गया। इसके बाद किसानों ने लाइन तोड़ दी और वापिस जाने की तैयारी करने लगे। आरोप है कि खाद वितरण करने के बाद जब बैग बच गए तो किसानों को दोबारा से लाइन में लगने के लिए कहा। इसी के चलते किसानों में रोष फैल गया और एक बार किसानों ने कृभको का शटर भी बंद कर दिया। बाद में किसानों ने खाद वितरण शुरू करने पर शटर खोल दिया। किसानों ने मांग की है कि खाद वितरण के लिए प्रशासन उचित व्यवस्था बनाए ताकि किसानों को परेशान ना होना पड़े। गौरतलब है कि मंगलवार को भी कृभको पर किसानों ने खाद के लिए हंगामा किया था और बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच खाद वितरण किया गया था।