भिरड़ाना के 8 लोगों पर केस
बस में ईयर लीड उठाते समय लड़की से हाथ छू जाने पर गांव पालसर के एक लड़के से मारपीट के मामले में सदर थाना पुलिस ने गांव भिरड़ाना के 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में शिकायतकर्ता गांव पालसर निवासी पीड़ित संदीप कुमार है। आरोपी रमेश, धन्ना, तारा, जीत सिंह 3-4 अन्य अज्ञात लाेगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 341, 506 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि 10 फरवरी को फतेहाबाद से शेखुपुर सोत्तर जा रही बस में पीड़ित संदीप का हाथ गांव भिरड़ाना की एक लड़की से छू गया था। आरोपों के अनुसार इस दौरान बस में सवार गांव भिरड़ाना के कुछ युवकों ने बस में ही संदीप के साथ मारपीट की। संदीप के अनुसार अपनी सफाई देने के बावजूद उसे पीटा गया। अगले दिन सुबह अपने गांव पालसर के सरपंच के साथ उसके परिजन मारपीट करने वाले युवकों के परिजनों से बातचीत करने पहुंचे।
आरोप है कि यहां दोनों गांवों के सरपंचों मौजिज लोगों के सामने लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी और पत्थरबाजी की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पंचायत में उक्त आरोपियों ने अश्लील हरकतें की, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए पत्थरबाजी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मामले में अब पुलिस ने पीड़ित संदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
10 फरवरी को फतेहाबाद से शेखुपुर सोत्तर जा रही बस में हुआ था विवाद