सब्जी मंडी में सामान की अदला-बदली पर भिड़े 2 दुकानदार, मारपीट में 3 घायल
अवैध रूप से लोडिंग के विरोध में लगाया जाम
टोहाना | टाटाएस रेहड़ी संचालकों ने हिसार तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। यह जाम उन्होंने शहर में बाइक से जोड़कर लोडिंग रिक्शा के रूप में सामान ढोले वालों के विरोध में लगाया। जाम लगा रहे वेदप्रकाश, बिल्लू बंटी आदि ने बताया कि शहर में कई दर्जन ऐसे लोग हैं जोकि लोडिंग रिक्शा को मोटरसाइकिल से जोड़कर बनाए अवैध जुगाड़ से सामान ढोने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके कार्य से केवल सरकार को चूना लगाया जा रहा है वहीं उनके काम भी मं दे पड़ गए हैं। उन्होंने बताया कि वह आसपास के गांव में कम किराया लेकर सामान छोड़ आते हैं जबकि उनके द्वारा रजिस्टर्ड करवाए गए वाहन टाटा एस खड़े रहते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि इन पर पा बंधी नहीं लगाई गई तो उनका धंधा चौपट हो जाएगा। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस अधिकारी बसाऊ राम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की समस्या को सुना और आश्वासन दिया कि आगे से इन अवैध वाहनों के चालान काटे जाएंगे। आश्वासन के बाद उन्होंने लगभग आधे घंटे बाद जाम खोल दिया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
फतेहाबाद | सब्जी मंडी में झगड़े में व्यापारी की कार में तोड़फोड़ को देखते लोग।