पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर न्यूज | फतेहाबाद भट्टूकलां

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद/भट्टूकलां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फतेहाबाद/भट्टूकलां

जाट समुदाय की ओर से आरक्षण की मांग को लेकर हिसार के गांव मय्यड़ रेलवे ट्रैक को बाधित करने के चलते शनिवार को सिरसा से आकर भिवानी, रेवाड़ी दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ियां रद्द हो गई हैं। एक ट्रेन का रास्ता बदल कर वाया सिरसा से वाया जाखल के रास्ते दिल्ली चलाया गया है। इससे फतेहाबाद भट्टूकलां एरिया के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल सेवा बाधित होने पर रेल यात्रियों को शुक्रवार से ही स्टेशन से वापस लौटना पड़ रहा है। रेल में सफर करने वाले यात्री अब बस या प्राइवेट वाहन के जरिए ही नई दिल्ली तक की यात्रा कर रहे हैं।

हररोज डेढ़ हजार यात्री करते हैं यात्रा

जाटआरक्षण को लेकर मय्यड़ क्षेत्र में रेलवे ट्रैक बाधित होने के कारण सिरसा से नई दिल्ली तक जाने वाली ट्रेन बाधित चल रही है। सिरसा से नई दिल्ली के लिए भट्टूकलां रेलवे स्टेशन भी आता है। इस तरह से भट्टू रेलवे स्टेशन से जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी सूचना यात्रियों तक पहुंचते ही भट्टू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या रोजाना के मुकाबले काफी कम हो गई है। सिरसा से भट्टू के रास्ते दिल्ली की ओर किसान एक्सप्रेस, सिरसा एक्सप्रेस रेवाड़ी जाने वाली रेलगाड़ियां रद्द से से करीब डेढ़ हजार यात्री प्रभावित हुए हैं

इन दस स्टेशनों का संपर्क कटा

बठिंडासे नई दिल्ली जाने वाले रेल ट्रैक पर पड़ने वाले करीब दस स्टेशनों का संपर्क सिरसा से बिल्कुल कट गया है। जिसमें कलानौर, भिवानी, हांसी, सातरोड, बवानीखेड़ा, दादरी, कोसली और रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन शामिल है। यहां पर आरक्षण को लेकर जाटों ने रेलवे ट्रैक जाम कर रखा है। भट्टू के रास्ते चलने वाली किसान एक्सप्रैस रद्द है। हरियाणा एक्सप्रेस वाया जाखल रोहतक मार्ग से चलाया गया है।

ये ट्रेनें रद्द

^जाटआरक्षण की आंच के चलते रेलवे ट्रैक मय्यड़ के पास बंद होने के कारण शुक्रवार शनिवार को रेवाड़ी से फाजिल्का दिल्ली को जाने वाली किसान एक्सप्रेस गाड़ियां बंद रही। भट्टूकलां से होते हुए रेवाड़ी से फाजिल्का को जाने वाली 54784 पेसेंजर गाड़ी रद्द रही। वहीं दिल्ली से बठिंडा को जाने वाली किसान एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई। जबकि हरियाणा एक्सप्रेस जोकि दिल्ली जाती है को वाया जाखल के रास्ते दिल्ली की ओर चलाई गई। वहीं बठिंडा से हिसार का मार्ग साफ रहने के कारण सभी गाड़ियां चलती रही।\\\'\\\' वासुदेव,सहायक स्टेशन ऑफिसर, भट्टूकलां।

खबरें और भी हैं...