विजेताओं को किया सम्मानित
अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले करवाए गए। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन कमेटी के सतीश चराईपौत्रा, चंद्र चराईपौत्रा, अंशुल चराईपौत्रा, स्पर्श चराईपौत्रा, अमित मक्कड़ राजेश कथूरिया ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम के बारे में बताते हुए स्कूल प्राचार्य उमंग कक्कड़ ने कहा कि प्री नर्सरी कक्षा में सुनीता ने गोल्ड, इशांत ने सिल्वर तन्मय ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसी तरह नर्सरी में क्रीतिका ने गोल्ड, अबिष्पा ने सिल्वर अनन्या ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। कक्षा एलकेजी में अंकित ने गोल्ड, नमन ने सिल्वर रजत ओर पावनी ने संयुक्त रुपे ब्रॉन्ज मेडल जीता। कक्षा यूकेजी में एकम ने गोल्ड, चेतन ने सिल्वर योवन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। कक्षा पहली में सोमिल ने गोल्ड, रुपेश ने सिल्वर साहिल बिश्नोई ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। कक्षा दूसरी में स्नोवर ने गोल्ड, हरमन ने सिल्वर एमी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। आए हुए अतिथियों प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों उनके अभिभावकों को मेडल देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण से पूर्व कक्षा नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। आए हुए अतिथियों अभिभावकों ने बच्चों का तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए स्कूल प्रबंधन कमेटी के अमित मक्कड़ ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से जहां बच्चा स्वस्थ रहता है वहीं शारीरिक रुप से भी सबल होता है।
अपैक्स कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों उनके अभिभावकों को सम्मानित करते स्कूल प्रबंधन कमेटी के अमित मक्कड़ प्राचार्य उमंग कक्कड़।