पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रेसेंट में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिए बड़े संदेश

क्रेसेंट में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिए बड़े संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद| क्रेसेंटपब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। नन्हें वैज्ञानिकों ने अपने द्वारा बनाए मॉडलों के माध्यम से जहां पर्यावरण स्वच्छ रखने की बात कही वहीं ऊर्जा बचाने जल बचाने के साथ आधुनिक युग में मशीनरी का सफलतम उपयोग किस तरह करें इस बारे में भी बताया। उप जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने बतौर मुख्यातिथि प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बीईईओ बलबीर सिहाग बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। निर्णायक मंडल की भूमिका अमनदीप, हितेश, भावुक नितिन वर्मा ने अदा की।

बच्चों द्वारा सेल्फमेड एसी, वाटर हार्वेस्टिंग, स्ट्रीट लाइट, वाटर प्यूरीफिकेशन, हाइड्रोपावर प्लांट, सेविंग फार्मिंग, पावर लिफ्ट, सोलर एनर्जी, टाइप ऑफ मोशन, रॉक साइकिल इकोफ्रेंडली मोड, स्कूटी, रोबोट सहित अन्य कई विषयों पर आधारित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। मुख्यातिथि दयानंद सिहाग ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जहां बच्चों को अपने ज्ञान को साकार रुप देने का मौका मिलता है वहीं इस तरह की बेसिक नॉलेज बच्चों के कैरियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

खबरें और भी हैं...