पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यार्थियों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

विद्यार्थियों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल ढिंगसरा में वार्षिक समारोह एसएन फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि उप मंडलाधीश संतलाल पचार थे जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. यज्ञदत्त वर्मा ने की। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें हरियाणवीं, राजस्थानी, पंजाबी, कश्मीरी, गुजराती डांस इत्यादि प्रस्तुत किए गए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर लाइव सोंग डांस पेश कर सबको मंत्रमुग्ध किया वहीं, स्कूल के 50 बच्चों ने आंख पर पट्टी बांधकर अखबार पढ़कर दिखाया।

छात्रा पूजा को दसवीं में सुमन जाखड़ द्वारा जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर स्कूल की ओर से 20-20 हजार रुपये के चैक प्रदान किए गए। स्कूल प्रिसिंपल रण सिंह रेपसवाल, डायरेक्टर विजय सिंह बाघेला ने मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर सर्वजीत सिंह मान, रामेश्वर शर्मा, रामप्रसाद गढ़वाल, रामलाल रेप सवाल, देवीलाल गे दर, चतर सिंह बीईओ ऑफिस भट्टू, सरपंच अशोक जाखड़, सरपंच देवेंद्र सिंह, सुभाष मूंड, प्रिसिंपल विजय सिंह, जसवंत कम्बोज, राधेश्याम मांजू, सुरेश सुलीखेड़ा, राजबीर बैनीवाल खाबड़ा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...