पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संपूर्ण मानवता को दिशा देती है कृष्ण लीला

संपूर्ण मानवता को दिशा देती है कृष्ण लीला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साध्वीगरिमा भारती ने कहा कि कृष्ण लीला संपूर्ण मानवता को दिशा प्रदान करती है। कृष्ण भगवान के प्रत्येक लीला प्रसंग आध्यात्मिकता से सुसज्जित अलौकिक रहस्यों को प्रकट करती है।

साध्वी भारती सोमवार को अरोड़वंश धर्मशाला में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित की जा रही श्री कृष्ण कथा के दौरान प्रवचन दे रही थीं। उन्होंने कहा कि कृष्ण का जीवन चरित्र मात्र चंद लीलाओं को सुनना और मधुर गायन करना ही नहीं है। इसका उद्देश्य जहां मनुष्य को आध्यात्मिक दृष्टि प्रदान करना है, वहीं यह मनुष्य के जीवन से संबंधित मूल्यों का भी विश्लेषण करता है।

जब-जब इस धरा पर अधर्म, भ्रष्टाचार, अनैतिकता और चरित्रहीनता का दानव विकराल रूप धरण करता है तब-तब प्रभु मनुज अवतार धारण कर विश्व में धर्म एवं नैतिक मूल्यों को फिर से स्थापित करते हैं।

गरिमा भारती

धार्मिक कार्यक्रम

दिव्य जागृति संस्थान द्वारा आयोजित कृष्ण कथा में उपस्थित श्रद्धालु।