पुिलस हत्यारोपियों से मिली हुई:बाला
भारतमर्डर मामले में मृतक की मां ने एक पुलिसकर्मी पर आरोपियों की मदद करने समझौते का दबाव डालने का आरोप लगाया है। इसे लेकर मृतक भारत की मां बाला देवी समाज के अन्य लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की है। फतेहाबाद के बगीची मोहल्ला निवासी बाला देवी ने बताया कि 9 अगस्त को उसके बेटे भारत की बस स्टैंड के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धौलिया नामक युवक के अलावा कई आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। बाला देवी के मुताबिक हरियाणा पुलिस में आईआरबी ईएसआई दलबीर सिंह मेवात में कार्यरत है जोकि धौलिया का मामा है, वह अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है। आरोप है कि एएसआई दलबीर आरोपियों की मदद कर रहा है हम पर समझौते का दबाव बना रहा है। बाला देवी ने आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।
मृतक भारत के परिवार के सदस्यों को धमकाने वाले पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिलने आई भारत की मां बालादेवी समाज के लोग।