- Hindi News
- िहना बजाज को मिला ‘आई डीवा सैलून अवार्ड\'
िहना बजाज को मिला ‘आई डीवा सैलून अवार्ड\'
िहनाब्यूटी पार्लर की संचालिका िहना बजाज ने दिल्ली स्थित एरोज होटल में हुए ‘आई डीवा सैलून अवार्ड\\\' समारोह में अपने हुनर की बदौलत तीन अवार्ड हासिल किए। हिना बजाज को बेस्ट ब्राइडल, बेस्ट पार्टी लुक और बेस्ट हेयर स्टाइल का अवार्ड दिया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस अवार्ड कार्यक्रम में देश भर से प्रतिभागी आए थे।
उन सब के बीच में हिना बजाज ने अवार्ड हासिल कर फतेहाबाद का नाम रोशन किया। निर्णायक मंडल में बॉलीवुड फिल्म सुपरस्टार प्रियंका चौपड़ा के सौंदर्य विशेषज्ञ रेयान, एश्वर्य रॉय के मेकअप विशेषज्ञ औजस्व रजनी, निर्मल रिणवा, पम्मी पॉल, मीनाक्षी दत्त सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के अन्य शख्सियत भी थीं। अपनी उपलब्धि पर हिना बजाज ने कहा कि फतेहाबाद जैसे छोटे से शहर आस पास के गांव की महिलाओं को भी वे उसी लुक में देखना चाहती हैं जो लुक बाॅलीवुड की कलाकार खुद अपने लिए देती हैं। उन्होंने बताया कि आज यह साबित हो गया कि सुंदरता को आधुनिक उपकरणों से और सौंदर्य प्रसाधनों के बलबूते पर साधारण सी लुक को बॉलीवुड की पसंद बनाया जा सकता है।
आई डीवा सैलून अवार्ड अपनी प्रतिभागियों के साथ हिना बजाज।