रिटायर्ड कर्मचारी संघ का सम्मेलन आज
रिटायर्डकर्मचारी संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को दोपहर 2 बजे पटवार भवन में होगा। संघ के जिला प्रधान महेंद्र रत्ति सचिव सतनाम चंद कंबोज ने बताया कि सम्मेलन में भूना, भट्टू, रतिया, टोहाना जाखल ब्लाक के रिटायर्ड कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को संघ के प्रदेशाध्यक्ष आरसी जग्गा, जय सिंह पूनिया, राजेंद्र सिंह अहलावत, दरबारा सिंह और जोगिंद्र सिंह भ्याना संबोधित करेंगे।