- Hindi News
- कांग्रेस राज में किसान समस्याओं से जूझते रहे
कांग्रेस राज में किसान समस्याओं से जूझते रहे
इनेलोसिरसा लोकसभा प्रभारी कर्ण चौटाला ने कहा कि कांग्रेस सरकार की क्षेत्रवाद द्वेष भावना का सबसे अधिक खामियाजा फतेहाबाद, सिरसा के किसानों को भुगतना पड़ा है। फसल तैयार करने के लिए किसान को पहले बिजली-पानी से लेकर खाद समस्या से जूझना पड़ा, तो फसल तैयार होने के बाद मंडियों में खरीद होने के चलते सब्र का घूंट भी किसान वर्ग को ही पीना पड़ा। चौटाला ने ढाणी ठोबा, बरसीन, बीसला, माजरा, ढाणी माजरा, एमपी रोही, बड़ोपल, खाराखेड़ी, भोडा, चिंदड़, ढांड, बनावाली आदि गांवों में 25 की जींद रैली का न्यौता भी दिया।
इनेलो प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया के समर्थन में ग्रामीण जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के सिरसा लोकसभा प्रभारी कर्ण चौटाला।