- Hindi News
- लोस चुनाव में लगाई गाड़ियों का किराया नहीं मिला
लोस चुनाव में लगाई गाड़ियों का किराया नहीं मिला
लोकसभाचुनाव के दौरान भट्टूकलां थाना में किराए पर लगाए गए वाहन का भुगतान गाड़ी संचालक को नहीं होने से उसने एसपी को शिकायत दी है। एसपी ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी संचालक को अकांउट ब्रांच में भेजा जहां से उसे साफ जवाब मिला कि पीछे से पेमेंट जारी होगी तो भुगतान कर दिया जाएगा। गाड़ी संचालक जांडवाला बागड़ निवासी जगतमाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान उसने 7 अप्रैल से 10 अप्रैल तक अपनी गाड़ी को भट्टूकलां थाने में पुलिस के लिए किराए पर लगाया था। जगतमाल के अनुसार उस समय कहा गया था कि चुनाव ड्यूटी खत्म होने के बाद पूरा हिसाब कर दिया जाएगा लेकिन बार-बार चक्कर काटने के बावजूद आज तक भी उसकी गाड़ी का किराया भुगतान नहीं किया गया है। गाड़ी संचालक ने भट्टू थाना में बार-बार संपर्क किया लेकिन कोई जवाब ना मिलने पर बुधवार को वह एसपी ऑफिस पहुंचा। एसपी ऑफिस में भी उसे संतुष्ट जवाब नहीं मिला और अकांउट ब्रांच में उसे भेजा गया। जगतमाल के अनुसार अकांउट ब्रांच में संपर्क करने पर भी उसे अपने रुपये नहीं मिले, बल्कि उसे कहा गया है कि पीछे से जब पेमेंट आएगी तभी भुगतान होगा। जगतमाल ने बताया कि उसके जैसे कही वाहन चालक और भी हैं जो चुनाव के समय गाड़ियों की किराए भुगतान के लिए भटक रहे हैं।
लोकसभा चुनावों में भट्टू पुलिस द्वारा किराए पर ली गई गाडी का किराया मिलने पर किराया दिलवाने की दरखास्त एसपी को देने आया जगतपाल।