- Hindi News
- मंजूरी लेने के बाद ही लाउडस्पीकर से हुआ प्रचार
मंजूरी लेने के बाद ही लाउडस्पीकर से हुआ प्रचार
बिनापरमिशन के वाहनों पर लाउडस्पीकर लगाकर आचार संहिता नियमों की उल्लंघना करने के मामले में सुबह किसी भी पार्टी के वाहन के जरिए लाउडस्पीकर से प्रचार नहीं हुआ।
37वाहनों को परमिशन
बुधवारको जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग पार्टियों और प्रत्याशियों के लिए 37 वाहनों को परमिशन दी गई जिसके चलते दोपहर बाद प्रचार के लिए लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार होता दिखा। एआरओ कार्यालय में कई पार्टी प्रत्याशियों ने बुधवार सुबह आवेदन किया और उन्हें हाथोंहाथ परमिशन वाहनों पर लाउडस्पीकर की परमिशन जारी की गई। गौरतलब है कि फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सरेआम लाउडस्पीकर बिना परमिशन के बजाकर पार्टियां आदेशों का मजाक बना रही थीं और चार दिन से इस पर निगरानी के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खबरछपने पर कार्रवाई
जबदैनिक भास्कर ने प्रमुखता से चुनाव आयोग के नियमों की उल्लंघना से संबंधित समाचार प्रकाशित किया तो उसके बाद हरकत में आए प्रशासन की नींद खुली। बुधवार सुबह किसी भी जगह लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार नहीं हुआ। परमिशन लेने के बाद दोपहर तक शहर में कई पार्टियों के वाहन प्रचार करते दिखे।
जिनके आवेदन आए उन्हें दी गई परमिशन: इंचार्ज
एआरओकार्यालय के इंचार्ज विनय कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम तक और बुधवार सुबह तक आए आवेदनों की जांच-पड़ताल कर 37 वाहनों के लिए परमिशन दी गई है। आगामी दिनों में यदि और किसी पार्टी या प्रत्याशी की ओर से वाहनों की परमिशन मांगी जाती है तो परमिशन दी जाएगी।
इनकोमिली परमिशन
एआरओकार्यालय से बुधवार को हजकां को 10 जीप और 7 रिक्शा पर लाउडस्पीकर के लिए परमिशन मिली। इनेलो को 4 जीप 2 रिक्शा के लिए, सीपीएम 1 जीप 7 रिक्शा के लिए, कांग्रेस को 3 जीपों और आजाद उम्मीदवार मंगल खरौड़ को 3 जीपों के लिए परमिशन दी गई है।