खोखला होकर धंस रहा है स्टेट हाईवे
रतिया | शहरके बीच से गुजरने वाला रतिया बुढलाडा,फतेहाबाद टोहाना स्टेट हाईवे कई जगहों से खोखला हो चुका है। कई जगहों पर तो रोड़ के नीचे बड़े गड्ढे बने हुए है जबकि नीचे से रिसाव के कारण मिट्टी खिसक चुकी है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ जगहों पर तो सड़क धंस भी चुकी है। स्टेट हाईवे के नीचे बालू रेत है। तीन साल पहले करीब 18 फुट गहरी सीवर लाइन बिछाई गई थी। उसके बाद जैसे-तैसे मिट्टी बिछाकर ऊपर सड़क का निर्माण कर दिया गया। सड़क में हल्के सुराख होने से बरसात का पानी अंदर घुस गया जिससे सड़क के नीचे से मिट्टी धसकती जा रही है। मैनहोल और गड्ढ़ों में पानी जाने से पाइपों के ऊपर डाली मिट्टी दब जाती है।