- Hindi News
- एनपीसीआईएल ने आईटीआई में प्रदर्शनी लगा जानकारी दी
एनपीसीआईएल ने आईटीआई में प्रदर्शनी लगा जानकारी दी
एनपीसीआईएलके 28वें स्थापना दिवस पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडियाखेड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पब्लिक अवेयरनेस प्रदर्शनी सेमीनार आयोजित हुआ जिसमें परियोजना निदेशक टीआर अरोड़ा मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य बृजपाल बैनीवाल ने आए हुए अतिथियों अधिकारियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों को इस परियोजना के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जानकारी देते एनपीसीआईएल के अिधकारीगण।