- Hindi News
- वकीलों ने इनेलो प्रत्याशी के सामने रखी समस्याएं
वकीलों ने इनेलो प्रत्याशी के सामने रखी समस्याएं
इनेलोप्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि वर्तमान हुड्डा सरकार ने जिला मुख्यालय पर पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला द्वारा रखी गई न्यायालय परिसर की नींव पर दीवारें तो खड़ी की, लेकिन अधिवक्ताओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में सरकार पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। उन्होंने अधिवक्ताओं का आह्वान किया कि वे समाज के सजग प्रहरी होने के नाते इस बार के विस चुनाव में स्वच्छ लोकतंत्र निर्माण में सहयोग करते हुए जननायक स्व. देवीलाल के आदर्शों की पार्टी इनेलो का साथ दें।
वे न्यायालय परिसर स्थित बार रूम में आयोजित बैठक के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा रखी गई समस्याओं पर बोल रहे थे। संबोधन कार्यक्रम से पूर्व बलवान दौलतपुरिया अधिवक्ताओं के चैंबर और टेबल तक पहुंच उनसे रूबरू हुए और अपने लिए वोटों की अपील भी की। न्यायालय परिसर में पहुंचने पर बार एसोसिएशन प्रधान धर्मपाल जाखल सचिव प्रवेश मेहता ने बलवान दौलतपुरिया का स्वागत किया।
दौलतपुरिया ने कहा कि अधिवक्ताओं पर केवल कानून व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की, बल्कि समाज को राजनीतिक, सामाजिक रूप से जागृत करने की भी अहम जिम्मेदारी रहती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता केवल कानूनी ज्ञाता होते हैं बल्कि वे समाज को आइना दिखाने वाले भी होते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के बूते ही असहाय लोगों को न्याय मिलता है ऐसे में हर अधिवक्ता का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह चुनाव के समय अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को सही व्यक्ति को विधायक के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करें तािक फतेहाबाद विधानसभा काे केवल उिचत प्रतिनिधत्व मिल सके बल्कि हर मतदाता को उसके हक के लिए न्याय मिल सके।