सावधि जमा योजना का ग्रामीणों में उत्साह
भूना | दिफतेहाबाद सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक में कन्या शक्ति फतेहाबाद नाम से 10 वर्षीय विशेष सावधि जमा योजना लागू की गई है। योजना के तहत जन्म से 15 वर्ष की आयु वर्ग की ही लड़कियां उपरोक्त योजना का लाभ उठा सकेंगी। शाखा लहरिया प्रबंधक उमेद सिंह ने बताया कि यह योजना केवल लड़कियों के लिए ही है और इसमें 15 वर्ष की आयु वर्ग तक ही लड़कियों के नाम से जमा राशि स्वीकार करने की अनुमति है। जमाराशि पर 10 प्रतिशत ब्याज चक्रवृद्धि के साथ दिया जाएगा। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह भांभू ने बताया कि जमा राशि केवल 10 साल के लिए ही स्वीकार की जाएगी।