- Hindi News
- डेफोडिल्स स्कूल ने मनाया शैिक्षक भ्रमण सप्ताह
डेफोडिल्स स्कूल ने मनाया शैिक्षक भ्रमण सप्ताह
फतेहाबाद | डेफोडिल्सपब्लिक स्कूल के नर्सरी से पांचवीं तक के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण सप्ताह मनाया। जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों को आसपास के क्षेत्रों जैसे पोस्ट ऑफिस, बैक, मंदिर, गुरुद्वारा, पार्क आदि स्थानों पर भ्रमण करवाया गया। जहां बच्चे विभिन्न क्षेत्रों की तरह तरह की जानकारी प्राप्त करके बहुत खुश हुए। विद्यालय की तरफ से विद्यार्थियों के अभिभावकगण के लिए फीडबैक फॉर्म भिजवाए गए जिसे अभिभावकगण ने बहुत सराहा और लिखकर भेजा कि स्कूल की तरफ से इस तरह के भ्रमण से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है तथा वे इससे समूह में घूमना फिरना सीखते हैं। स्कूल प्रिंसिपल ममता मक्कड़ ने बताया कि स्कूल की तरफ से समय समय पर इस तरह के भ्रमण करवाए जाते हैं। जिससे बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है।