पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड के सामने हैं खतरनाक कट

बस स्टैंड के सामने हैं खतरनाक कट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक पुलिस से दुर्घटनाएं रोकने की मांग

भास्करन्यूज | फतेहाबाद

नेशनल हाइवे पर पंचायत भवन अौर पुराने बस स्टैंड के समीप डिवाइडर कटों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करवाने की मांग आसपास के दुकानदारों और होटल संचालकों ने की है। दोनों ही कट पिछले कुछ समय से दुर्घटनाओं के नजरिए से काफी खतरनाक साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को 10 मिनट में ही लगातार 2 हादसे हुए और हादसे का शिकार हुए लोग बाल-बाल बचे। दाेनों ही डिवाइडर कटाें के नजदीक स्थित गुलशन होटल संचालक गुलशन कुमार, पंकज कुमार, दुकानदार अरविंद, धर्मपाल, नरेश, सुखविंद्र आदि ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस दोनों ही कटों पर सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करे। उक्त लोगों ने मांग की है कि हाइवे पर उक्त दोनों कटों से वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान कई बार हादसे हो चुके हैं और हालात अब ये बनते जा रहे हैं कि हर समय यहां दुर्घटना का खतरा बना रहता है। दुकानदारों और होटल संचालकों ने मांग की है कि पुराने बस स्टैंड और पंचायत भवन की ओर ब्रेकर आदि बना दिए जाएं।