- Hindi News
- बिजली चोरी रोकने के लिए मारा छापा, जुर्माना लगाया
बिजली चोरी रोकने के लिए मारा छापा, जुर्माना लगाया
बिजलीनिगम प्रशासन बिजली चोरों की धरपकड़ करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत निगम की टीम ने गांव रत्ता टिब्बा और बहबलपुर में अचानक छापामारी की। बिजली चोरी के पांच केस पकड़े और उनको 56 हजार रुपये जुर्माने के नोटिस भी जारी किए जाएंगे।
बिजली निगम के एसडीईओ ग्रामीण डीआर वर्मा ने बताया कि बीते माह के दौरान भी बिजली चाेरी के 44 केस पकड़े थे और जुर्माना ठोका गया था। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए निगम ने तीन टीमें गठित की हुई हैं जो सिलसिलेवार छापे मार रही है। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली बिलों के डिफाल्टर उपभोक्ताओं की तरफ फतेहाबाद उपमंडल में 1.18 करोड़ रुपये बकाया में से बीते माह तक 55 लाख रुपये वसूल कर लिए हैं। शेष बकाया रकम की वसूली करने के लिए भी हर संभव प्रयास जारी हैं।
इंतकालहर माह की 12 और 26 तारीख को
फतेहाबाद।जिले में जमीन जायदाद का इंतकाल कराने के लिए हर माह की 12 26 तारीख निर्धारित की गई है। इन तारीख पर इंतकाल करवाया जा सकेगा। डीसी एनके सोलंकी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।