बुजुर्गों के लिए पेंशन बनी टेंशन
पेंशनलेने वाले ज्यादातर लाभपात्र इन दिनों पेंशन के लिए टेंशन में हैं। ऐसा ही कुछ नजारा बुधवार को नगर परिषद के प्रांगण में उस वक्त देखने को मिला जब वार्ड 11 और 12 के अलावा कुछ अन्य वार्डों के बचेखुचे लाभपात्र अपनी पेंशन लेने के लिए आए। कई लाभपात्रों को भी यह भी मालूम नहीं कि उन्हें कौन से बैंक में पेंशन लेने के लिए खाता खुलवाना है।
बुधवार को जब पेंशन लाभपात्रों को नप के संबंधित कर्मचारियों ने बताया कि उनको अपने वार्ड के संबंधित बैंक में खाता खुलवाना होगा तो वह कई लाभपात्रों को रास नहीं आया। वे बोले पेंशन लेने के लिए अब इतनी दूर बैंक में जाना पड़ेगा। बीच में और भी कई बैंक हैं, उनमें खाता खोलने के सुविधा मुहैया होनी चाहिए। वार्ड 15 से पेंशन लेने आए लाभपात्र हरिराम शर्मा ने कहा कह उनका मकान जगजीवनपुरा रोड पर है लेकिन पेंशन के लिए उनको ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में खाता खुलवाने के लिए कहा गया है जो कि थाना रोड पर है और घर से काफी दूरी पर है। बेहतर होता अगर रास्ते में स्थित अन्य बैंक जैसे आईडीबीआई, एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ इंडिया में खाता खोलने की सुविधा दी जाती। इसी तरह से पेंशन लेने के लिए वार्ड नंबर 4 के अशोक नगर निवासी आए मुलखराज और उनकी प|ी रामदेवी ने बताया कि उनको पेंशन के लिए यूनियन बैंक में खाता खोलने को कहा गया है जबकि उनके घर के पास विजया बैंक है। अगर उसमें ही खाता खोलने की सुविधा दी जाए तो उनको रिक्शा का किराया देकर यूनियन बैंक नहीं जाना पड़ेगा।
नगर परिषद में रिक्शा पर पेंशन लेने पहुंचा बुजुर्ग दंपती मुलखराज रामदेवी।
नगर परिषद् कार्यालय में बुजुर्गों को पेंशन वितरित करते हुए परिषद कर्मचारी।
सरकार के निर्देशानुसार ही मिलेगी पेंंशन
नगरपरिषद कर्मचारी हरीश कुमार ने लाभपात्रों से कहा कि सरकार की ओर से जो निर्देश पेंशन वितरण के लिए किए गए हैं, उसके मुताबिक ही काम करना जरूरी है। अगले माह से पेंशन वितरण बैंिकंग प्रक्रिया के तहत ही वितिरित की जाएगी। इसलिए जिन्होंने अपने खाते बैंक में नहीं खुलवाए हैं वे संबंधित बैंक में जाकर अपना खाता खुलवा लें। अन्यथा पेंशन नहीं मिलेगी।
इस बार से पेंशन राशि में हुआ 200 का इजाफा
भाजपासरकार ने इस बार पेंशन के लाभपात्रों को पेंशनराशि में 200 रुपये का इजाफा करते हुए 1200 रुपये प्रति लाभपात्र को दे रही है। इससे सरकार ने अपना एक चुनावी वादा तो पूरा कर ही दिया है। लेकिन इसके साथ साथ सरकार ने पेंशन लेने के लिए अगले माह से बैंकिंग प्रक्रिया अपनाने पर जो जोर दिया है उससे ज्यादातर लाभपात्र नाखुश ही हैं।