- Hindi News
- पुलिस विभाग ने वेब पोर्टल सुविधा शुरू की
पुलिस विभाग ने वेब पोर्टल सुविधा शुरू की
पुलिसविभाग की ओर से लोगों की सहूलियत को लेकर वेब पोर्टल शुरू किया है।www.haryanapoliceonline.gov.in पर संबधित जिले से संबंधित जानकारियां ऑनलाइन सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने बताया कि हरियाणा पुलिस की ओर से सिटीजन सर्विस पोर्टल शुरू किया गया। इस पर किसी भी समय पर पुलिस संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है। फतेहाबाद पुलिस द्वारा इसे हर रोज अपडेट किया जाता है। आमजनइस पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत गुमशुदगी की सूचना दे सकते हेँ। किसी तरह भी जानकारी प्राप्त करने के आप इस बेबसाईट पर ऑनलाईन आर टी आई आवेदन किया जा सकता है। जिला के साईबर कैफे होटल अपना रजिस्टेªशन हर समय पोर्टल पर कराएं।
पूराविवरण होगा अपडेट
ग्राहकोंका पूरा विवरण इस पोर्टल पर अपडेट करेगे। यह जनता पुलिस दोनो के लिये लाभदायक होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी अपराध या वारदात की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से दे सकता है। जो पुलिस विभाग द्वारा 38 घंटे में कार्रवाई की जाएगी। शिकातकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी।