बाइक सवारों ने महिला का पर्स छीना
फतेहाबाद | बसस्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एक महिला से बाइक सवार दो युवक पर्स छीन कर भाग गए। महिला दिल्ली की रहने वाली है। दिल्ली निवासी सुनीता यहां अपने रिश्तेदारों के पास आई हुई थी। घटना मंगलवार शाम की है। वह बस स्टैंड पर खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उसका पर्स छीन कर ले गए। मामले की सूचना बस स्टैंड चौकी पर दी गई है।