- Hindi News
- पॉलीथीन छोड़ जूट बैग इस्तेमाल करें शहरवासी: नारंग
पॉलीथीन छोड़ जूट बैग इस्तेमाल करें शहरवासी: नारंग
फतेहाबाद | पॉलीथीनपर्यावरण के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पॉलीथीन से जहां सीवरेज समस्या को बढावा मिलता है वहीं शहर में गंदगी भी फैलती है। समाजसेवी मनोज नारंग ने कहा कि दुकानदारों लोगों से अनुरोध करते हुए चाहिए कि वह पॉलीथीन का प्रयोग करने की बजाय जूट के बैग का प्रयोग करें ताकि इस समस्या से निजात मिल सके। श्री नारंग ने कहा कि पॉलीथीन का प्रयोग बंद होने से सफाई व्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान होगा और यह तभी सम्भव है जब सभी शहरवासी मिलकर सहयोग करें। प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले अभियान में शहरवासी सहयोग करें पॉलीथीन के प्रयोग को बंद कर जूट बैग का इस्तेमाल करें।