- Hindi News
- पीएनबी में स्टाफ की कमी में लोग नहीं करवा सके पैसे जमा
पीएनबी में स्टाफ की कमी में लोग नहीं करवा सके पैसे जमा
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी जन धन योजना लागू कर देश के हर आम आदमी को बैंक से जोड़ने का सपना संजोए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर से बैंकों में स्टाफ की कमी इस योजना को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बुधवार को शहर के पंजाब नेशनल बैंक में स्टाफ की इतनी कमी थी कि उपभोक्ताओं को राशि बिना जमा कराए वापस लौटना पड़ा। वहीं बैंक अधिकारी भी उपभोक्ताओं को सीधे मुहं जवाब देने की बजाए बैंक की दूसरी शाखाओं में जाने की सलाह देते दिखे।
पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को रुपये जमा कराने आए कई उपभोक्ताओं को बिना पैसे जमा कराए ही वापस लौटना पड़ा। उपभोक्त रमेश सेठी, गुरविंद्र सिंह, पवन कुमार आदि कई लोग जब बैंक में खातों में पैसे जमा कराने के लिए गए तो संबंधित काउंटर खिड़की बंद पड़ी थी। आस-पास के कर्मचारियों से पूछा तो बताया गया कि आज स्टाफ कम हैं। कैशियर आए नहीं, इसलिए खिड़की बंद है। आज राशि जमा नहीं हो पाएगी। उन्हें सलाह दी गई कि वह पंजाब नेशनल बैंक की दूसरी शाखाओं में चले जाएं। वहां पैसे जमा हो जाएंगे, यहां दिक्कत है। कुछ लोग तो वापस चले गए तो कुछेक ने मैनेजर से जाकर बात की तो उन्होंने अजीब सा जवाब दिया। उपभोक्ताओं में नाराजगी दिखी कि बैंक मैनेजर के मुंह से इस तरह का जवाब, अजीब बात है। ऐसे कैसे हर आदमी को बैंक से जोड़ने की योजना कामयाब होगी।
दूसरी शाखा में चले जाओ, वहां खाली बैठें हैं कर्मचारी
रमेशसेटी, गुरविंद्र आदि ने बताया कि करीब पौने एक बजे का समय था, जब पैसे जमा कराने वाले काउंटर बंद मिला तो वह बैंक मैनेजर से इस बारे में बातचीत करने गए तो उन्होंने अजीब सा जवाब दिया। उपभोक्ताओं ने जब कहा कि हम लोग पैसे जमा कराने आए हैं, लेकिन काउंटर पर कोई नहीं है तो बैंक मैनेजर ने कहा कि आज स्टाफ नहीं हैं। यहां कर्मचारी कम आए हैं, छुट्टी पर हैं। इसलिए आप लोग बैंक की अनाज मंडी के पीछे और एमएम कॉलेज वाली ब्रांच में चले जाओ। वहां वैसे भी कर्मचारी खाली बैठे रहते हैं। आप वहां जाओगे तो उन्हें भी कुछ काम करने को मिल जाएगा। इस पर उपभोक्ता चुपचाप वहां से लौट आए।
अचानक कई कर्मचारी छुट्टी पर चले गए: मैनेजर
आजकई कर्मचारी छुट्टी पर चले गए। किसी कर्मचारी के रिश्तेदारी में मौत हो गई है तो कोई शादी में हैं। इसलिए स्टाफ की कमी है। इस वजह से कुछ परेशानी रही है। कुछेक उपभोक्ताओं की राशि तो जमा करा दी थी। कइयों