- Hindi News
- फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में नाढोड़ी से एक गिरफ्तार
फर्जी रजिस्ट्री करवाने के मामले में नाढोड़ी से एक गिरफ्तार
सिटीपुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी रजिस्ट्री तैयार करवाने के आरोप में सिटी पुलिस ने नाढोड़ी निवासी बंसीलाल को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने 17 जुलाई को एक नंबरदार सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस को फरीदाबाद निवासी अरविंद मदान ने शिकायत दर्ज करवाकर बताया था कि गांव नाढोड़ी निवासी बंसीलाल, पश्चिम बंगला के हल्दीबाड़ी निवासी जुगल किशोर, बीघड़ निवासी भीमसेन नंबरदार, हिसार निवासी बलराज बीघड़ निवासी शिव कुमार ने उसके नाम पर फर्जी कागाजात तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री तैयार करवा ली। आरोप है कि जो दस्तावेज प्रयोग किए गए और जिन लोगों को रजिस्ट्री करवाने के समय मौजूद दिखाया गया, सब फर्जी था। अरविंद मदान ने बताया कि फतेहाबाद के लघु सचिवालय में 1 जून को रजिस्ट्री करवाई गई और जब उसे पता चला तो उसने शिकायत पुलिस को दी।