पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुआवजे के लिए धरना दे रहे किसानों की हालत बिगड़ी

मुआवजे के लिए धरना दे रहे किसानों की हालत बिगड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघुसचिवालय के बाहर हुडा सेक्टर 1, 10, 11 11ए के धरनारत किसानों का स्वास्थ्य भी गड़बड़ाने लगा है। करीब आधा दर्जन से अधिक किसान वायरल की चपेट में चुके हैं। वे निजी चिकित्सकों से उपचार ले रहे हैं। जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी की ओर से बीमार किसानों की सुुध लेने पर धरनारत किसानों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनपने लगा है।

धरने पर बैठे किसान नेता डाॅ. नरसी मताना ने बताया कि पिछले दो दिनों में आधा दर्जन से ज्यादा किसानों को तेज बुखार उल्टी की शिकायत है। इस बारे प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित कर उपचार कराने के लिए कहा था। लेकिन किसी भी अधिकारी ने बीमार किसानों की सुध लेने की जहमत तक भी नहीं की है। इसलिए बीमार किसानों का उपचार किसान संघर्ष समिति की ओर से करवाया जा रहा है। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता रामपाल और डॉ. नरसी ने कहा कि किसान अपने हक को लेकर किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर सरकार या प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की और अगर किसी भी धरनारत किसान के साथ अनहोनी हो गई तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।

इनका स्वास्थ्य गड़बड़ाया

धरनेपर बैठे किसानों में किसान नेता सुरेंद्र सैनी, जगदीश नायक, राजेश गोदारा, अजय बिश्नोई, मास्टर रण सिंह और कृष्ण कुमार सहित करीब एक दर्जन किसानों की तबीयत नासाज हो चुकी है। चल रहे बेमियादी धरने पर बुधवार को पांच नए किसानों ने 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल की।