पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज वालों की मनमर्जी से लग रहा है जाम, आम लोग हो रहे हैं परेशान

रोडवेज वालों की मनमर्जी से लग रहा है जाम, आम लोग हो रहे हैं परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसस्टैंड के बाहर हाईवे पर बसें खड़ी होने से ट्रैफिक सिस्टम बुरी तरह प्रभावित है। रोडवेज वाले मनमर्जी के मालिक हैं, उन्हें कुछ कहने की हिमाकत ना पुलिस की है और ना ही खुद रोडवेज अधिकारियों की। आलम ये है कि रोडवेज बस चालक अपनी मनमर्जी कर रहे हैं और आम लोग हाईवे पर जाम लगने से परेशान हो रहे हैं।

बुधवार दोपहर को भी हाईवे पर एक साथ कई रोडवेज की बसों के बेतरतीबी से बस स्टैंड के बाहर खड़े होने से काफी देर तक हाइवे पर जाम लगा रहा। सड़क पर बसों के खड़े होने से वाहनों की लंबी कतार हाईवे पर लग गई और कई देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। हाईवे पर बसों को हटाने वाला कोई नजर नहीं आया और लोग परेशान होकर रोडवेज वालों की मनमर्जी का शिकार होते दिखे। ऐसा नहीं है कि बस चालकों पर रोडवेज विभाग या प्रशासन की ओर से सख्ती नहीं दिखाई गई लेकिन कुछ समय की इस सख्ती के बाद ढिलाई बरतने से बस चालकों के हौंसले फिर से बढ़ने लगते हैं। कुछ समय पहले तत्कालीन एसडीएम बलजीत सिंह ने बसों के हाईवे पर खड़ा होने पर सख्ती दिखाते हुए हाईवे पर निशानदेही तक करवाई थी। कुछ दिनों तक तो निशानदेही का असर दिखा लेकिन जैसे ही एसडीएम गए, वैसे ही उनके द्वारा तय नियमों की पालना भी टूटने लगी। अब फिर से बस स्टैंड के बाहर बसों का मेला लग जाता है और आम लोग हाईवे पर जाम में फंसे हर समय दिखते हैं।

बस स्टेंड के बाहर खडी रोडवेज की बसें जिस कारण समय समय पर इस मार्ग पर आने वाले लोगों को जाम का सामना करना पडता है।