- Hindi News
- सिंचाई विभाग का क्लर्क 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
सिंचाई विभाग का क्लर्क 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
सिंचाईविभाग के एक क्लर्क को विजिलेंस विभाग की टीम ने 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विभाग को अग्रवाल कॉलोनी निवासी अजय बिश्नोई ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
अजय बिश्नोई ने शिकायत में बताया कि सिंचाई विभाग का क्लर्क हिसार निवासी सतीश कुमार उससे 4 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। उसने बताया कि सिंचाई विभाग से उसे अपनी हिजरावां कलां स्थित जमीन की अनडिमांड से डिमांड के लिए मंजूरी लेनी है लेकिन क्लर्क सतीश उसे इसके लिए चक्कर लगवा रहा है। विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के क्लर्क सतीश के पास अजय बिश्नोई को रिश्वत के रूप में एक-एक हजार रुपए के 4 नोट देकर भेजा। जैसे ही सतीश कुमार ने अजय से नोट लिए टीम ने छापा मारकर क्लर्क को धर दबोचा। टीम ने क्लर्क को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिश्वत लेने के आरोप में विजीलेंस टीम द्वारा काबू किया गया नहरी विभाग की एसडीसी सतीश कुमार। गोल दायरे में