- Hindi News
- िभरड़ाना में रोडवेज बस से गिरी महिला की मौके पर ही मौत
िभरड़ाना में रोडवेज बस से गिरी महिला की मौके पर ही मौत
फतेहाबाद | गांवभिरड़ाना में रोडवेज बस से उतरते हुए एक महिला अचानक नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतका के पति के बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। गांव भिरड़ाना निवासी पप्पू ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह अपनी प|ी के साथ बस में सवार होकर फतेहाबाद से गांव लौटा था। उसने बताया कि गांव में बस से उतरते हुए उसकी प|ी नीचे गिरी और बस के नीचे गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।