- Hindi News
- विधानसभा चुनाव खर्च पर रहेगी आयोग की पैनी नजर
विधानसभा चुनाव खर्च पर रहेगी आयोग की पैनी नजर
विधानसभाक्षेत्र के चुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर चुनाव खर्च कमेटी की पैनी नजर रहेगी। इसलिए सभी प्रत्याशी चुनाव खर्च का पूरा विवरण बनाए रखें।
फतेहाबाद विधानसभा चुनाव पंजीयन अधिकारी एसडीएम सतबीर जांघू ने बुधवार को सभी प्रत्याशियों के अलावा सभी प्रिटिंग प्रेस लोकल टीवी केबल के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार ही काम करें। चुनाव खर्च पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कमेटियां गठित कर दी गई हैं। चुनाव आचार संहिता 12 सितंबर से लागू हो चुकी है। इसलिए मुद्रण सामग्री जैसे पंपलेट, पोस्टर, बुकलेट की छपवाई करते समय विशेष ध्यान दें। जात-पात, धर्म, समाज आदि किसी व्यक्ति के चरित्र हनन बारे ऐसी चीजों की छपाई करें।