पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुद सरपंच ने अपने खिलाफ दी डीसी को शिकायत

खुद सरपंच ने अपने खिलाफ दी डीसी को शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनपढ़या कम पढ़े-लिखे जनप्रतिनिधियों से किस तरह की गलतियां हो जाती हैं और उन गलतियों से किस तरह के नुकसान होते हैं इसका एक नजारा गुरुवार को डीसी के पास आई ठुइयां ग्राम पंचायत की शिकायत के जरिए दिखा। डीसी के पास ठुइयां गांव की पंचायत और ग्रामीणों की ओर से सफाई की समस्या को लेकर अजीब शिकायत प्राप्त हुई है।

अजीब इसलिए है क्योंकि शिकायत में खुद सरपंच पर आरोप हैं और शिकायत सरपंच की ओर से ही दी गई है। शिकायत में ग्राम पंचायत की मोहर सहित सरपंच कमला के हस्ताक्षर सहित गांव के दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर की हुई इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव में सरकार की ओर से दो सफाईकर्मी देवीलाल और लीलूराम नियुक्त किए गए हैं लेकिन दोनों ही कर्मचारी अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहे। डीसी को दी गई शिकायत में लिखा गया कि कर्मचारियों के बारे में शिकायत गांव के सरपंच को भी की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

गांव के बाहरी क्षेत्र में पानी निकासी के लिए थोड़े दिन पहले नए नालों का निर्माण करवाया गया था जोकि अब कूड़े और मिट्टी से भर चुके हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जब सफाई कर्मचारियों को इन नालों की सफाई के लिए बोला जाता है तो वे नालों की सफाई को वे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर का काम बताते हैं। डीसी से इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

ध्यान नहीं दिया : सरपंच प्रतिनिधि

मेरीप|ी कमला गांव की सरपंच हैं और ग्रामीणों को गांव में सफाई कर्मियों की लापरवाही को लेकर शिकायत थी। इसी को लेकर डीसी को शिकायत दी गई थी जिस पर सरपंच ने साइन किए थे। शिकायत लिखने वालों ने क्या लिखा उस पर हमने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रोहताश,सरपंचप्रतिनिधि, ठुइयां।

ये कैसी शिकायत

गांव ठुईयां की सरपंच के हस्ताक्षर करवाकर सरपंच के खिलाफ ही उपायुक्त को दी गई शिकायत।

गांव ठुईयां में नालियों में सफाई करवाने के बारे में उपायुक्त को दरखास्त देने आए ग्रामीण औमप्रकाश, दिवान सिंह, श्रवण, रामसिंह, सज्जन कुमार, विनोद कुमार अन्य।