पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहचानने की जरूरत

पहचानने की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहचानने की जरूरत

प्रिंसिपल शर्मा ने कहा कि इस सृष्टि पर मानव मात्र को ही किसी भी बुरी से बुरी वस्तु को भी सुंदर रूप देकर तराशने की महारत हासिल है। यह कला हर शख्स में होती जरूर है, लेकिन ज्यादातर लोग अपने अंदर छुपी इस तरह की कलाओं को पहचान कर उनका प्रयोग करना नहीं जानते। यदि हर व्यक्ति अपने अंदर छुपी कलाओं, प्रतिभाओं का सही दिशा में ध्यान लगाकर प्रयोग करे तो उसके अंदर छुपी प्रतिभाएं, उसे सफलता के शीर्ष मुकाम तक ले जा सकती हैं।

फतेहाबाद | राजकीयमहिला कॉलेज भोड़ियाखेड़ा की महिला प्रकोष्ठ की ओर से तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप का शुभारंभ गुरुवार को प्रिंसिपल आरके शर्मा ने किया। वर्कशॉप के पहले दिन प्रतिभागी छात्राओं को पोर्ट, मटकों इत्यादि पर रंगों के माध्यम से सजावट करने की जानकारी दी।

वस्तु को तराशने की अद्भुत कला होती है हर शख्स में