पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बावरिया समाज को गांव में घुसने पर रोक का फरमान

बावरिया समाज को गांव में घुसने पर रोक का फरमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवझलनियां में बावरिया समाज द्वारा बकरा काटने का मामला सुलझने की बजाय और उलझता नजर रहा है। बुधवार देर शाम गांव में हुई पंचायत के बाद बिश्नोई समाज ने गांव में बावरिया समाज का हुक्का-पानी बंद करने का ऐलान कर दिया। बाकायदा गांव में मुनादी करवाकर बावरिया समाज को हिदायत दी गई कि वे बिश्नोई समाज के लोगों की जगहों पर पांव नहीं रखेंगे। इसके अलावा गांव में बावरिया समाज के लोगों को बिश्नोई समाज के लोग दूध देंगे, राशन और ही उन्हें मेडिकल से दवाइयां मिलेगी। इसके अलावा पशुओं के लिए बिश्नोई समाज के खेतों से चारा भी नहीं मिलेगा और तो और जिन जगहों पर फिलहाल बावरिया समाज का कोई सामान या निर्माण हैं वे अगले तीन दिन में उसे हटा लें, ऐसी चेतावनी बिश्नोई समाज की ओर से जारी की गई है।

गांव में बिश्नोई समाज द्वारा जारी किए गए फरमान से परेशान बावरिया समाज के सैकड़ों लोग गुरुवार को पहले सदर थाने में कार्रवाई की मांग लेकर पहुंचे। थाने में कोई समाधान होते देख इसके बाद दोबारा से बावरिया समाज के लोग एडीसी से मिलने पहुंचे और अपने हकों की रक्षा की मांग की। गुरुवार को लघु सचिवालय पहुंचे बावरिया समाज के गुरदयाल पंच, प्रीतम, रामदेव, गुर बच्चन, सतनाम आदि ने बताया कि बुधवार को गांव मेंपंचायत थी। पंचायत में उनके अधिकारों रीति-रिवाज के दायरे से बाहर जाकर फैसले पर सहमति करवाने का प्रयास किया गया जोकि वे नहीं कर सकते। उक्त लोगों ने कहा कि बावरिया समाज अपनी आजादी का हक देश में रखता है और उसे वह हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज ने गांव में मुनादी करवाकर जो फरमान जारी किया है वह गैर कानूनी है। उन्होंने गांव के सरपंच पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल एक पक्ष को सुनकर मौन है। गुरुवार को थाने में पंचायत बुलाई गई लेकिन बिश्नोई समाज के लोग शाम तक भी पंचायत में नहीं पहुंचे।

दोनों पक्षों को समझाया

झलनियांगांव में बकरा काटने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद को शांत करवाने के लिए एसडीएम डीएसपी को जिम्मेदारी दी गई। दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद गुरुवार शाम को मामला शांत करवा दिया गया है। कानून के दायरे से बाहर जाने की किसी को भी अनुमति नहीं है।\\\'\\\' राजीवरतन, डीसी,फतेहाबाद।

बकरा काटने वालों पर केस दर्ज करने की मांग

वहींदूसरी तरफ इस मामले में पीपल फॉर एनीमल्स संस्था की ओर से बकरा काटने वाले