पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेवकों ने शहर में मौन जुलूस निकालकर जताई नाराजगी

स्वयंसेवकों ने शहर में मौन जुलूस निकालकर जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने गुरुवार को मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। यह रोष रोहतक में आरएसएस के वर्करों से हुई मारपीट के विरोधस्वरूप और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल के पास ज्ञापन भी भेजा। मौन जुलूस का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह बजरंग गोदारा ने बताया कि 14 सितंबर शाम को रोहतक के हुडा सिटी पार्क में चल रही बच्चों की शाखा में विकास हुड्डा उर्फ मोनू और देवेंद्र हुड्डा ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्तरा के कार्यक्रम को लेकर तीन सेकंड में पार्क खाली करने और जान से मारने की धमकी दी थी। विस्तृतखबर पेज 4 पर