- Hindi News
- मांगों को लेकर डीईईओ से मिला अध्यापक संघ
मांगों को लेकर डीईईओ से मिला अध्यापक संघ
हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अध्यापकों की समस्याओं को लेकर जिला प्रधान रघुनाथ मेहता के नेतृत्व में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञ दत्त वर्मा से मिला। जिला सचिव राम सिंह डूडी ने अधिकारी के समक्ष अध्यापकों की समस्याओं से अवगत करवाया। अध्यापक नेता राजपाल मिताथल ने बताया कि अध्यापकों के एसीपी मामले दो से तीन महीनों के लंबित हैं।
धर्मपाल जेबीटी भरपूर, सुलतान जेबीटी हड़ौली, गोरखाराम जेबीटी हड़ौली, भूषण जेबीटी हड़ौली, सतपाल जेबीटी हड़ौली, राधेश्याम जेबीटी फूल, बलविंद्र कौर हिंदी टीचर अहरवां, सरोज रानी हिंदी टीचर म्योंदकलां, कमलेश इंदिरा हिंदी टीचर जाखल, राशन नाथ हेड टीचर ढाणी माजरा, जगदीश चंद्र हेड टीचर ढाणी माजरा, बंत सिंह गढ़चंदेरी, हरपाल जेबीटी बलियावाला, मीना रानी बलियांवाली, सुमन रानी बलियांवाला, जयभगवान एसएस मास्टर बलियांवाला, जगदीश चंद्र एसएस मास्टर भीमेवाला, राधेश्याम ड्राइंग टीचर भीमेवाला, रिचा आनंद जेबीटी हिजरावां खुर्द, आशा शर्मा हेड टीचर मताना, राकेश, कमल जेबीटी स्वामी नगर, देवीलाल हेड टीचर ढाबीकलां, राजेश कुमार जेबीटी ढाबीकलां, बिमला, खेमचंद ढाबीकलां, सुषमा जेबीटी खाबड़ाकलां, सुनीता खाबड़ाकलां, संदीप रानी हेड टीचर भट्टूकलां, नवीन कुमार जेबीटी भट्टूकलां, शिव शंकर जेबीटी भट्टू मंडी, दीपिका जेबीटी, कृष्ण कुमार हेड टीचर, सीमा रानी हिंदी टीचर, रोहताश यादव संस्कृत, राजकुमार हेड टीचर, राजकुमार हेड टीचर, विनोद कुमार ढाणी गोमाराम, रामनिवास ठाकर बस्ती, शशीबाला जाखल, विनोद माजरा मताना सहित अनेक अध्यापकों के एसीपी के मामले बिना सिफारिश के कार्यालय में लंबित पड़े हैं। कार्यालय में कोई भी काम समय पर नहीं होता।
मिड-डे मील का बजट जारी करना, 1 से 5, 6 से 8 का प्लान, नॉन प्लान का बजट जारी करना, वर्ष 2013-14 का एससी, बीसी बच्चों का बजट जारी करना, बिजली के बिलों का भुगतान, एक्सग्रेशिया का बजट जारी करना, एलएलओ परीक्षा की राशि जारी करना जैसे काम लटकते रहते हैं। मास्टर वर्ग के मामले जो निदेशालय में गए हैं या कार्यालय में लंबित पड़े हैं।
डीईईओ ने दिया आश्वासन
इनसभी मुद्दों पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वर्मा ने एक हफ्ते में सभी मामलों का निपटान करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में देशराज माचरा, राजपाल मिताथल, सीएन भारती राज्य महासचिव, साधु