- Hindi News
- दिव्जेश ने जीता स्टेट बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल
दिव्जेश ने जीता स्टेट बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल
टोहाना | बजरंगमॉडल स्कूल के बॉक्सर दिव्जेश ने स्कूली अंडर14 स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता है। भिवानी में आयोजित उक्त प्रतियोगिता के 30 से 32 किलो भार वर्ग में उसने सोनीपत, करनाल कैथल के खिलाड़ियों को हराकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा स्कूल के राहुल ने 36 से 38 किलो भार वर्ग में अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने जिला फतेहाबाद की प्रतिनिधित्व किया। गुरुवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अंजु वर्मा, निदेशक विनय वर्मा, स्कूल स्टाफ तथा स्कूल के डीपी राजवीर धारसूल मजीद समैन ने विजेताओं को सम्मानित किया।