- Hindi News
- मजबूत संगठन की कमी से नहीं उतरे चुनाव में: जयहिंद
मजबूत संगठन की कमी से नहीं उतरे चुनाव में: जयहिंद
विधानसभाचुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूत संगठन होने की वजह से मैदान में नहीं आई, लेकिन चुनाव में जनहित में काम करने वाले ही विधायक बने। इसके लिए पार्टी अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी के वॉलेंटियर वोट मांगने आने वाले प्रत्याशियों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर लेंगे ताकि वह मुकर सकें।
यह बात पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन जयहिंद ने कही। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से 12 शपथ का एक शपथ पत्र बनाया है। जोकि 5 लाख कार्यकर्ताओं को बांटे जाएंगे। यह कार्यकर्ता अपने एरिया में आने वाले विधायकों प्रत्याशियों के सामने रखेंगे। उनसे शपथ लेंगे कि वह आगे जनहित कार्यों को जरूर करेंगे। इसके अलावा आरटीआई से मिली विधायकों सरकार की जानकारियों को भी उजागर किया जाएगा ताकि ऐसे लोग दोबारा से विधानसभा में आएं।
नवीन ने बताया कि संगठन को मजबूत करने दोबारा से सक्रिय करने के लिए 19 सितंबर से संगठन मिशन विस्तार नामक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए हर जिले में 3 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। जोकि 3 अक्टूबर तक हर जिले ब्लॉक में जाकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी लेंगे। उन्हें आगे संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन प्रधान धर्मपाल जाखल, धर्मवीर काजला, कल्याण सिंह आदि मौजूद थे।