पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"विकास में भेदभाव के वनवास को खत्म करने का मौका\'

\"विकास में भेदभाव के वनवास को खत्म करने का मौका\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनेलोसिरसा लोकसभा प्रभारी कर्ण चौटाला, इनेलो प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि एक वनवास भगवान राम ने सतयुग में काटा था, जिसका अंत रावण रूपी अंहकारी के सर्वनाश के साथ हुआ था। ठीक उसी प्रकार का वनवास विकास के मामले में फतेहाबाद, सिरसा जैसे क्षेत्रों की जनता ने भी कांग्रेस राज में पूरे 10 साल तक भुगता है। इस वनवास को खत्म करने के लिए विधानसभा चुनाव के रूप में जनता के पास अच्छा अवसर है। उन्होंने कहा कि जननायक स्व. ताऊ देवीलाल के इन्हीं आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि देने प्रदेश भर के लाखों लोग इस बार भी 25 सितंबर के दिन जींद में पहुंचेंगे और इस बात का संकल्प लेंगे कि 15 अक्टूबर को होने वाले विस चुनाव में इनेलो के पक्ष में रिकार्ड मतदान करके प्रदेश में ताऊ देवीलाल के सपनों का लोकराज कायम करेंगे।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते इनेलो प्रत्याशी बलवान दौलतपुरिया।